वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के परिप्रेक्ष्‍य में बुंदेलखंड के सबसे महत्‍वपूर्ण संभाग सागर में चल रही राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्‍त करने के लिउ डेली हिंदी न्‍यूज के चुनाव प्रभाग विधानसभा चुनाव 2008 पर लॉग ऑन करें 0 वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के परिप्रेक्ष्‍य में बुंदेलखंड के सबसे महत्‍वपूर्ण संभाग सागर में चल रही राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्‍त करने के लिउ डेली हिंदी न्‍यूज के चुनाव प्रभाग विधानसभा चुनाव 2008 पर लॉग ऑन करें 0 वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के परिप्रेक्ष्‍य में बुंदेलखंड के सबसे महत्‍वपूर्ण संभाग सागर में चल रही राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्‍त करने के लिउ डेली हिंदी न्‍यूज के चुनाव प्रभाग विधानसभा चुनाव 2008 पर लॉग ऑन करें 0

 

 

 

मुख्‍य पृष्‍ठ              

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की जवाबी मुहिम

सागर 17 मई (डेली हिंदी न्‍यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ किए जा रहे कुप्रचार और राज्‍य सर‍कार की अक्षमताओं को आम जनता के सामने लाने के लिए चल रहे कांग्रेस के अभियान के तहत शनिवार को सागर में कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष सुरेश पचौरी के नेतृत्‍व में तीनबत्ती पर एक आमसभा का आयोजन किया गया। सभा में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्‍या में शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए श्री पचौरी ने कहा कि राज्‍य सरकार केंद्र द्वारा दी गई 12 हजार करोड़ रुपए की राशि का उपयोग तक नहीं कर पाई और केंद्र पर भेदभाव करने के झूठे आरोप लगा रही है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की विकास दर कम हो गई है और आम जनता परेशान है। श्री पचौरी ने आम जनता से अगले चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने का आह़वान करते हुए कहा कि अगला चुनाव प्रबंधन से नहीं बल्कि कार्यकताओं की मेहनत और जनता के वोट से जीता जाएगा। प्रदेश में आम जनता की सरकार बनेगी। उन्‍होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों को सच्‍चाई बताएं।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्‍यक्ष बालकवि बैरीगी ने कहा कि आज सागर में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के काम का श्री गणेश हो गया है और जनता इसमें पूर्णाहुति देगी। पूर्व मंत्री विट्ठलभाई पटेल ने कहा कि श्री पचौरी के ऊर्जावान नेतृत्‍व में कांग्रेस अगला चुनाव जीतेगी। सुरखी विधायक गोविंदसिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के भ्रष्‍टाचार को जान गई है और उसने भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। सभा को जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष जगदीश यादव व अन्‍य स्‍थानीय नेताओं ने भी संबोधित किया।

इससे पूर्व श्री पचौरी के नगरागमन पर उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया और एक विशाल रैली निकाली गई। भगवानगंज से शुरू हुई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने श्री पचौरी का जगह-जगह गर्मजोशी से स्‍वागत किया। रैली में पूरे जिले से आए हजारों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व सांसद डालचंद जैन, पूर्व महापौर नवीन जैन, पूर्व विधायक सुनील जैन, लक्ष्‍मीनारायण यादव, त्रिलोकीनाथ कटारे, डॉ संदीप सबलोक, ब्रजकिशोर रूसिया, मीनाक्षी जैन, सुरेंद्र चौबे, स्‍वदेश जैन, सुरेंद्र चौधरी आदि सहित अनेक कांग्रेस नेता और पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।


कॉपीराइट © 2008 डेली हिंदी न्‍यूज डॉट कॉम, सागर सर्वाधिकार सुरक्षित

बुंदेलखंड के प्रथम ऑनलाइन हिंदी समाचारपत्र डेली हिंदी न्‍यूज डॉट कॉम का सहयोगी जालस्‍थल